श्रीनगर के बादामी बाग कैंटोन्मेंट में शहीदों के लिए एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद हुए सूबेदार भूप सिंह गुर्जर, नायक वीवी रमन, कैप्टन आयुष यादव को अंतिम विदाई दी गई। अंतिम विदाई देने के बाद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया।