कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। आग रात करीब 1:45 बजे लगी। दमकल की 5 गाड़ियां, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव अभियान चलाया।