गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को मणिपुर हिंसा पर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. बैठक में अधिकांश विपक्षी दलों ने "पक्षपात" का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने की मांग की. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्र शांति के लिए एक "समयबद्ध कार्य योजना" बनाए ताकि उत्तर-पूर्वी राज्य में फिर से अशांति ना फैले।