प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के Kuno National Park में चीता पहुंच रहे हैं. करीब 70 साल बाद ऐसा होगा जब भारत में चीता देखने को मिलेंगे. वही पीएम मोदी जिन चीतों को छोड़ेंगे, उनकी उम्र चार से छह साल के बीच है. इन्हें क्वॉरेंटाइन पिंजरों में 30 दिनों के लिए अलग-अलग रखा जाएगा. बता दें कि भारत सरकार ने 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित मान लिया था. भारत सरकार ने इसी साल 20 जुलाई को चीता रीइंट्रोडक्शन प्रोग्राम के तहत नामीबिया के साथ आठ चीते लाने को लेकर करार किया था.