केरल में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है... राज्य के कई जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है... कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है... भारी बारिश के चलते बाढ़ और अलग अलग हुए हादसों में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है... जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं... इसके साथ ही बाढ़ बारिश से हजारों लोग बेघर हो गए हैं... एहतियात के तौर पर नौ जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, वायनाड, मलप्पुरम, त्रिशूर, इडुक्की, कोट्टायम और पथानामथिट्टा के जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है... जबकि IMD ने पूरे राज्य के 14 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है... प्रशासन बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रख रहा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है....