फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Exit Poll 2023: एग्जिट पोल आते ही कांग्रेस-बीजेपी के ट्वीट से गरमाया मामला

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 11 May 2023 06:48 PM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बुधवार को वोट डाले गए। राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग हुई। निर्वाचन आयोग के मुताबिक 72 फीसदी वोट डाले गए। अब 13 मई को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। वहीं, शाम 6 बजे के बाद एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए, जिसमें भाजपा से आगे कांग्रेस को बढ़त दी गई है। हालांकि, भाजपा का मानना है कि एग्जिट पोल गलत है। शनिवार को नतीजे पलटते दिखेंगे। इस बीच, भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने भी एग्जिट पोल में दिखाई कांग्रेस की जीत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी वाक्या सामने नहीं आया है, जो बताता हो कि कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि न तो वोटिंग पर्सेंटेज से लगता है और न ही जमीनी स्तर पर कि उनकी जीत होगी। भाजपा नेता ने ट्वीट कर कहा कि यह सिर्फ एग्जिट पोल है। अभी वास्तविक नतीजे सामने नहीं आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि नतीजे पलटने की काफी संभावना है, इसलिए इस स्थिति में एंबुलेंस तैयार रखें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें