कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का मानना है कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने पल्लवी को हिरासत में लिया है, क्योंकि वह हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध है। उनकी बेटी कृति को भी हिरासत में लिया गया है।