आज कल कई लोग सेलिब्रिटिज, क्रिकेटर्स और राजनेताओं को कॉपी करके सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इंटरनेट पर कई हमशक्ल के वीडियो देखने को मिलते हैं। बीते दिनों भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हमशक्ल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। वहीं अब सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक हमशक्ल मिला है, कर्नाटक में बीेजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं। इस शख्स ने मोदी जी को इतनी अच्छी तरह कॉपी किया है कि पहली नजर में देखकर आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे।