फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल को लेकर सच हुई कपिल सिब्बल की भविष्यवाणी!

Sat, 15 Apr 2023 05:28 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मिले CBI के नोटिस के बाद कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने दावा करते हुए कहा कि, “मैंने पहले ही कहा था कि जैसे अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक उदय होगा उन्हें CBI बुलाएगी। पिछले एक साल में संस्था का किस तरह से दुरुपयोग हुआ है। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों को अपना मतभेद भुलाकर एक स्वर में बोलना चाहिए। यह लोकतंत्र की हत्या है। हमने देखा है कि कैसे उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और केरल के मुख्यमंत्रियों तथा अन्य विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया है। सिब्बल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए संविधान की दसवीं अनुसूची के प्रावधानों का दुरुपयोग किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी नेताओं की छवि ‘खराब’ करना चाहती है और इसके लिए सीबीआई और ईडी का ‘दुरुपयोग’ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें