फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा हुई शुरू, यूपी-दिल्ली में बदले रूट, इन रास्तों पर एंट्री हुई बंद

Wed, 29 Jul 2026 02:39 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर गाजियाबाद में बुधवार सुबह 8 बजे से 12 अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। रोजाना ड्यूटी या जरूरी काम से आने-जाने वालों को डायवर्जन पॉइंट पर आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बुलंदशहर के अधिकारियों ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर संयुक्त रणनीति बनाई है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए 30 जुलाई से 14 अगस्त तक नमो भारत ट्रेनें 52 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी और ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 10 मिनट से घटाकर 8 मिनट कर दी जाएगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें