चुनाव आयोग के पूर्व सलाहकार ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंकाओं को खारिज किया है। के. जे. राव का बयान तब आया है जब पांच राज्यों में चुनाव नतीजों के बाद ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगने शुरू हुए हैं। के. जे. राव ने ईवीएम का बचाव करते हुए कहा कि इसके सॉफ्टवेयर और चिप से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।