पप्पू यादव की गिरफ्तारी बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है, सांसद की गिरफ्तारी के बाद राजनीति गरमा गई है, इसी बीच बोधगया के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं है, लेकिन जिस मुद्दे को पप्पू यादव ने उठाया था, वह एक छात्रा से हुई बदसलूकी और उसकी हत्या से जुड़ा अत्यंत दुखद मामला है, जिसकी निंदा सभी को करनी चाहिए।
मांझी ने बताया कि राज्य के गृह मंत्री सम्राट चौधरी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मामले की हर स्तर पर जांच की जा रही है। सामान्य जांच के साथ एसआईटी, सीआईडी और सीबीआई भी मामले की पड़ताल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि आगे किसी अन्य एजेंसी की आवश्यकता पड़ी, तो उससे भी जांच कराई जाएगी।