फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Politics: बीजेपी के साथ जाएंगे हेमंत सोरेन? झारखंड के मंत्री ने खोले कई बड़े राज!

Fri, 05 Dec 2025 08:36 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Jharkhand Politics: झारखंड के राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन की चल रही चर्चाओं के बीच राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। दोनों मंत्रियों ने नेतृत्व परिवर्तन की चल रही चर्चाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे बीजेपी द्वारा फैलाई गई अफवाह बताते हुए कहा कि विपक्ष महागठबंधन की मजबूत होती छवि से घबरा चुका है और झूठी बातें फैलाकर भ्रम का माहौल बनाना चाहता है।

झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि महागठबंधन सरकार को जनता का स्पष्ट जनादेश मिला है और नेतृत्व परिवर्तन जैसी बातें पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, “जो व्यक्ति जेल जाना पसंद किया लेकिन बीजेपी के साथ जाना नहीं, वह व्यक्ति विकास विरोधी कदम कभी नहीं उठा सकता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हमेशा जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। बीजेपी के सामने झुकने का प्रश्न ही नहीं उठता।” इसके साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है और आगे भी स्थिरता के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

वहीं, झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "बीजेपी ने 5 दिन यह नैरेटिव सेट किया, राज्य को गुमराह किया कि मुख्यमंत्री झुक गए और बीजेपी में शामिल हो गए। ऐसा नहीं हो सकता। यहां हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है। अगर उन्हें झुकना होता, तो उस समय झुक जाते जब उन्हें जेल ले जाया गया था। बीजेपी बेवजह पांच दिनों तक काम में रुकावट डाली। झारखंड मजबूत है, हमारे मुख्यमंत्री मजबूत हैं। मैं बीजेपी से कहता हूं कि यह ड्रामा मत कीजिए। बीजेपी को मुद्दों पर बात करनी चाहिए।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें