समाजवादी पार्टी के प्रचार अभियान में मशहूर एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी कूद पड़ी हैं। जया बच्चन ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव के साथ कानपुर देहात में एक रैली को संबोधित किया। जया बच्चन ने अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी कर रहे लोगों से कहा कि वो नारेबाजी करने के बजाय जनसंपर्क में जुट जाएं और 11 मार्च को नतीजे आने के बाद अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाएं।