जालौन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बच्चों ने एक रैली निकाली। वंशीधर महाविद्यालय से एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल झांसी रोड तक मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने के लिए रैली निकालकर अपील की गई। डीएम संदीप कौर ने रैली को हरी झंडी दिखाई। शहर के कई संगठनों ने इस रैली का समर्थन किया और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। एल्ड्रिच स्कूल में रैली के समापन के मौके पर डीएम ने मतदान की शपथ दिलाई।