राजस्थान के भांकरोटा अग्निकांड में लगातार कई खुलासे हो रहे है। इस भीषण हादसे से हर कोई हैरान है। इस भीषण हादसे में कई लोगो की मौत हो गई है। कई लोगो का इलाज चल रहा है। अब इस मामले मेें पुलिस ने बड़ा एलान किया है। कि जिन लोगो ने हादसे में लोगो की मदद की है। पुलिस ऐसे लोगों का सम्मान करेगी। भांकरोटा अग्निकांड में घायलों की मदद करने वाले लोगों की अब पहचान की जा रही है। इसके लिए डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बगरू एसीपी हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में 6 सदस्यों की टीम बनाई है।