फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdeep Dhankhad Mimicry: TMC सांसद के मिमिक्री विवाद पर क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया?

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 20 Dec 2023 04:01 PM IST

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल कर TMC सांसद कल्याण बनर्जी विवादों में घिर गए है। पीएम मोदी समेत बीजेपी के तमाम नेता कल्याण बनर्जी समेत पूरे विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए विपक्ष पर  जमकर निशाना साधा। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए हा कि, घमंडिया गठबंधन देशभर में सिर्फ नफरत का ही सामान बेच रहा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा, "विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा लोकतंत्र के मंदिर संसद में उपराष्ट्रपति जी के अपमान का कृत्य अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है। उनका यह व्यवहार बता रहा है कि विपक्ष के लिए लोकतंत्र एवं संवैधानिक व्यवस्था की गरिमा का कोई महत्व नहीं है तथा इससे यह भी साफ होता है की यह घमंडिया गठबंधन देशभर में सिर्फ नफरत का ही सामान बेच रहा है। इस व्यवहार की जितनी निंदा की जाए उतना कम है।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें