Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर के बरगी डैम में हुए भीषण क्रूज हादसे ने कई जिंदगियों को हमेशा के लिए बदल दिया। इस दर्दनाक घटना में 72 वर्षीय रियाज हुसैन इसी का एक हिस्सा है। रियाज ने मौत को बेहद करीब से महसूस किया। डूबते हुए क्रूज के भीतर वह करीब चार घंटे तक गर्दन तक पानी में फंसे रहे और जिंदगी से जूझते रहे।