फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Israel War Update: '50 मिसाइलें गिरी फिर...', बंकर में फंसे भारतीय ने सुनाई आपबीती | Trump

Mon, 23 Jun 2025 12:53 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

इस समय इस्राइल की राजधानी तेल अवीव में हैं। यहां की स्थिति भयावह हो चुकी है। भारतीय समयनुसार, रविवार सुबह 7:30 बजे से लगातार हमले हो रहे हैं। यहां बीते एक घंटे के अंदर 50 अधिक मिसाइलें दागी गईं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब जान बचा पाना मुश्किल है। बस किसी तरह वतन वापसी हो जाए। वतन में भले ही भूखे रह लेंगे लेकिन, इस्राइल वापस नहीं आएंगे। लखनऊ के दीपक कुमार ने अमर उजाला से हुई बातचीत में दबे मन से अपनी आपबीती सुनाईं।

दीपक ने बताया कि बंकर में रहते-रहते सुबह से शाम हो जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि मानों इस्राइली के साथ भारतीय श्रमिकों को किसी जेल में बंद कर दिया गया है। एक- एक बंकर में 100 से अधिक लोग रहे हैं। ज्यादातर दुकानें बंद रहती है। अब तो राशन व खाने की सामग्री भी आसानी से नहीं मिलती है। भारतीय दूतावास से यही अपील है कि किसी तरह हम सभी को वापस वतन भेजने में मदद करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें