Iran Israel War: वैश्विक तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, आज कोई भी देश पूरी तरह से हावी नहीं है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि 20वीं सदी के मध्य से एक निश्चित विश्व व्यवस्था बनाए रखने की वैश्विक अपेक्षा 'अवास्तविक' थी, और अब शक्ति विभिन्न आयामों में काफी हद तक फैल गई है।