फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंवेस्ट राजस्थान समिट 2022: अडानी पर हमलावर रहे राहुल तो गहलोत ने अडानी से क्यों मिलाया हाथ?

Sat, 08 Oct 2022 03:16 PM IST
विभा पांडेय वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान से आज ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अच्छा नहीं लगेगा। दरअसल, जिस उद्योगपति गौतम अडानी पर राहुल पिछले कई सालों से हमलावर रहे हैं, वे ही आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बगल में बैठे नजर आए। इतना ही नहीं, गहलोत ने खुले मंच से गौतम अडानी की जमकर तारीफ भी की। 'इन्वेस्ट राजस्थान 2022' में गहलोत ने अडानी को भाई कहते हुए संबोधित किया और कहा, ''गौतम भाई गुजरात की बात कर रहे थे। गुजराती हमेशा से बहुत सक्षम रहे हैं, यहां तक कि आजादी से पहले भी। महाराष्ट्र-गुजरात हमेशा आर्थिक रूप से समृद्ध रहा है। आपका राज्य अच्छी स्थिति में था, अब हम सुनते हैं कि गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष 2 सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें