हमीरपुर में बुधवार को बेनीप्रसाद रामनारायन और आर के पेट्रोल पंप पर आपूर्ति विभाग और जिला बाट माप विभाग ने प्रशासन की मदद से छापेमारी की। छापेमारी में दोनों पेट्रोल पंप में कोई भी गड़बड़ी नहीं पाई गई। दरअसल पिछले कुछ दिनों से लोगों ने पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने के आरोप लगाए थे जिसके बाद प्रशासन ने छापेमारी की। पेट्रोल पंप पर मशीन की चेंकिग के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगेंद्र सिंह, CO एस एन वैभव पांडेय, जिलापूर्ति अधिकारी आर आर शुक्ला, पूर्ति निरीक्षक अमित त्रिवेदी और जिला बाट माप अधिकारी अश्वनी कुमार पहुंचे थे।