फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Flight Emergency Landing:पायलट ने PAN PAN PAN ये तीन शब्द क्यों कहे?जानें MAYDAY से कैसे अलग?

Thu, 17 Jul 2025 04:22 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगा एअरलाइन की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके पीछे का कारण इंजन में आई खराबी को बताया जा रहा है। इंडिगो की फ्लाइन 6E 6271 दिल्ली से गोवा (Delhi Goa Indigo Flight) के लिए उड़ान भरी थी।विमान के निर्धारित लैंडिंग समय रात 9.42 बजे का था, लेकिन पायलट ने रात 9.25 के करीब ही खतरे का संकेत दे दिया था। पायलट ने 'PAN PAN PAN' बोला, जिसके बाद विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर रात 9.52 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। क्या है 'PAN PAN PAN' का मतलब?
बताया जा रहा है कि दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने विमान के इंजन में आई खराबी के कारण पैन पैन पैन की आवाज लगाई थी। यह एक आपातकालीन संदेश है जो किसी भी जानलेवा आपात स्थिति का संकेत देता है। इंडिगो की फ्लाइट 6E 6271 एअरबस A320 नियो में दो इंजन होते हैं। ऐसे विमानों को एक इंजन पर भी सुरक्षित लैंडिंग की क्षमता होती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ और फिर मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

PAN PAN PAN एक इंटरनेशनल इमरजेंसी मैसेज है, जिसका उपयोग विमानन संचार में किया जाता है।यह मध्यम स्तर की आपात स्थिति को दर्शाता है।इसमें तत्काल खतरा नहीं होता, मगर स्थिति ऐसी है कि तत्काल मदद या ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।मतलब यह कि यह मायडे (Mayday) से कम गंभीर स्थिति को दर्शाता है।MAYDAY का उपयोग तब किया जाता है जब विमान को तत्काल खतरा होता है।PAN PAN PAN किसी खराबी और तत्काल सहायता की ओर इशारा करता है।


यह फ्रांसीसी शब्द 'panne' से लिया गया है, जिसका मतलब होता है कोई खराबी या समस्या।इंडिगो की फ्लाइट 6E 6271 में 191 लोग सवार थे। इस विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एअरपोर्ट से गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एअरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बीच में ही इंजन खराबी के कारण फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। PAN मैसेज के बाद क्या होती है सिचुएशन
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें