जब से बिहार पुलिस ने खुलासा किया है कि पुखरायां रेल हादसे के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का हाथ था, तब से दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक भारतीय रेलवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। NIA से लेकर IB, RAW और CBI तक सभी खुफिया एजेंसियों ने अपना जाल बिछा दिया है और आतंकी साजिशों को अंजाम देने में जुटे ISI के गुर्गों की धरपकड़ में जुट गई हैं।