जम्मू-कश्मीर में लंबे वक्त से चल रही हिंसा और तनाव को कम करने के लिए सेना ने एक अनोखी पहल की है । आर्मी की तरफ से जम्मू के एक स्टेडियम में फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में राजौरी और पुंछ की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैच को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ भी लग गई, जिन्होंने तालियां बजा कर खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाया।