पहलगाम के बैसरन इलाके में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई — ‘ऑपरेशन सिंदूर’ — ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घेर दिया है। लेकिन इस बीच पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के खिलाफ जवाबी हमले की साज़िश रची, जिसमें 36 लोकेशनों को ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलों से टारगेट किया गया।
हालांकि, भारतीय सुरक्षा बलों ने इस पूरी योजना को नाकाम कर दिया, और शुक्रवार को विदेश मंत्रालय तथा रक्षा प्रवक्ताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान की करतूतों की विस्तार से जानकारी दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पाकिस्तान ने 300 से अधिक ड्रोन भारत की सीमाओं की ओर भेजे। इनमें से अधिकतर में विस्फोटक थे, जबकि कुछ ड्रोन निगरानी (Surveillance) के लिए थे। ये सभी तुर्कीये से आयातित ‘Bayraktar TB2’ ड्रोन थे।
पाकिस्तानी रणनीति का सबसे खतरनाक पहलू यह रहा कि उसने जानबूझकर अपने एयरस्पेस में 11 सिविलियन फ्लाइट्स को उड़ान भरने दिया, ताकि भारत इन पर हमले से बचे रहे।