वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी का विरोध करनेवालों की चुटकी ली। अरुण जेटली ने भुवनेश्वर के एक कार्यक्रम में कहा कि नोटबंदी के बाद देश बदल रहा है। देश के 45 करोड़ लोग सक्रिय रूप से प्लास्टिक मनी यानी डेबिट-क्रेटिड और ई-वॉलेट्स का यूज कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद उन्हें बहुत फायदा मिला है जो ईमानदार हैं। नोटबंदी के अलावा अरुण जेटली ने जीएसटी के बारे में कहा कि जीएसटी के आने से सामान सस्ते होंगे।