यूपी में एंटी रोमियो स्क्वॉड के बाद सीएम योगी की हिन्दू युवा वाहिनी ने भी जोड़ों को रोकना टोकना शुरू कर दिया है। मेरठ में तो हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एक जोड़े को घसीट कर थाने ले गए। इन लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे धर्म से जुड़े कुछ लोग धोखे से लड़कियों को जाल में फंसा कर गलत काम करते हैं। इसीलिए उन्होंने एक जोड़े को रंगे हाथ पकड़ कर थाने पहुंचाया है।