यूपी के कुशीनगर में दबंगों ने एक महिला की दिन दहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी। मामला छेड़खानी से जुड़ा बताया जा रहा है। गांव में इसे लेकर पंचायत भी हुई थी। दस दिन पहले छेड़खानी के बाद दबंगों ने महिला के साथ रेप करने की कोशिश भी की जिसपर महिला ने विरोध करते हुए चप्पल से पिटाई कर दी थी। आरोपियों ने चप्पल से पिटाई करने का बदला लेने के लिए महिला को दिन दहाड़े ही घर से उठा लिया और फिर अपने घर ले जाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी ईशू मियां अपने परिवार के साथ फरार है। हद तो ये रही कि पांच मिनट के अंदर आपकी मदद के लिए पहुंचनेवाली यूपी डायल 100 की पुलिस वारदात के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची।