मंगलवार सुबह IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टल गया। उड़ान भरने के साथ ही इंडिगो एयरलाइंस और स्पाइस जेट के प्लेन एक दूसरे के सामने आ गए। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। प्लेन में 154 लोग और 7 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें से लगभग दर्जन भर यात्रियों को चोट आई। इस घटना के बाद एयरपोर्ट को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। DGCA ने इस लापारवाही की जांच के आदेश दे दिए हैं।