फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटर्न से चूक गए हैं तो कैसे भर सकते हैं आईटीआर,जानिये सिर्फ एक क्लिक में

Mon, 03 Jan 2022 02:17 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न करने की  नियत तारीख 31 दिसंबर 2021 निकल चुकी है लेकिन अगर आपने अब तक आइटीआर नहीं भरा है तो हम आपको बताते हैं कि आप क्या करें।  आयकर अधिनियम की धारा 139 1 के तहत किसी आकलन वर्ष के लिए समय सीमा के भीतर रिटर्न न भर पाने पर धारा 234 ए के तहत जुर्माना भरना पड़ता है और इस तरह बिलेटेड आईटीआर आप जुर्माना देकर भर सकते है। अब आपको बताते हैं कि जुर्माने के साथ आप कैसे अपना आयकर रिटर्न भर सकते हैं।अगर करदाता की कुल आय 5 लाख से अधिक नहीं है तो उसे 1000 रुपये जुर्माना देना होगा और यदि ढाई लाख से कम है तो बिना जुर्माने के भी आप 31 मार्च 2022 तक आईटीआर फाइल कर सकते हैं।  इस वर्ष बेलेटेड रिटर्न भरने की तारीख 31 मार्च 2022 तक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें