फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brain Eating Ameoba: ये वायरस दिमाग में घुस कर मार रहा, जानें क्या हैं इसके लक्षण

Fri, 19 Sep 2025 07:55 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

इन दिनों एक कीड़ा है जो जो दिमाग को खा रहा है, ये एक ऐसी अजीब बीमारी है जो डरा रही है। इस बीमारी का असर केरल में दिख रहा है। साल की शुरुआत से लेकर अब तक इस ब्रेन इंफेक्शन के 65 से ज्यादा मामले सामनेआ चुके, जबकि 19 मौतें हो चुकीं. इंफेक्शन के मामले पूरे राज्य में छोटे-छोटे हिस्सों में दिख रहे हैं. दरअसल ये मामला है ब्रेन ईटिंग अमीबा का। केरल में साल 2016 में ब्रेन ईटिंग अमीबा का पहला मामला मिला था, इसके बाद से सिलसिला चल रहा है. इस साल की शुरुआत से सितंबर तक ऐसे 65 से ज्यादा केस आ चुके है। आम बोलचाल की भाषा में इस बीमारी को ब्रेन ईटिंग डिसीज कहते हैं, जो कि ब्रेन में संक्रमण यानी इंफेक्शन बना रहा है। इसका असल नाम है- प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोइन्सेफलाइटिस, जो अमीबा की एक खास किस्म की वजह से होने वाली बीमारी है. शुरुआत में माना गया कि यह केवल स्विमिंग पूल या तालाब या किसी भी वॉटर बॉडी में तैरने से होता है. इस दौरान पानी में पाया जाने वाला अमीबा नाक के होते हुए भीतर ब्रेन तक पहुंच जाता है और संक्रमण फैल जाता है. शुरुआती संकेतों में तेज बुखार, मतली या उल्टी, सिर दर्द और शरीर में दर्द है. संक्रमण के चार से पांच दिन बाद ये दिखने लगता है. मर्ज पकड़ा न गया तो लक्षण बिगड़ते चले जाते हैं. गर्दन जकड़ जाती है, मतिभ्रम होने लगता है और शरीर का संतुलन जा सकता है. बीमार कोमा में भी जा सकता है. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें