फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST New Rates: GST सुधारों पर बाजार एक्सपर्ट्स ने बताया, चावल, ड्राय फ्रूट्स पर कितना होगा इसका असर!

Tue, 23 Sep 2025 03:02 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एलान के अनुसार नई दरें आज यानी 22 सितंबर से लागू हैं। इस फैसले से 175 से अधिक वस्तुएं सस्ती होने का अनुमान है। पूर्व में जीएसटी की चार दरें 5, 12, 18 और 28 फीसदी लागू थीं। 3 सितंबर को हुई करीब साढ़े दस घंटे की बैठक के बाद सीतारमण ने बताया था कि ये सुधार आम आदमी को ध्यान में रखकर किए गए हैं। उन्होंने कहा था कि परिषद की बैठक के दौरान आम आदमी के दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर लगने वाले हर कर की कड़ी समीक्षा की गई थी और ज्यादातर मामलों में दरों में भारी कमी को मंजूरी दी गई। जीएसटी के नए बदलावों से किसानों और कृषि क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को भी इससे लाभ होगा। दरों का यह सरलीकरण अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार पहल का हिस्सा है। आइए अब जानते हैं जीएसटी से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब।

जीएसटी में हुए सुधारों से न सिर्फ आम आदमी का घरेलू खर्च घटेगा बल्कि बाजार में मांग भी बढ़ेगी। नई दरें लागू होने से पहले ही कई ऑटो कंपनियों ने वाहनों पर छूट दी है, जिससे कि लोग वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित हों। पीएम मोदी की नेक्स्ट जेन जीएसटी लागू करने की दूरदर्शी पहल से देश का व्यापारिक ढांचा और सुदृढ़ होगा। अर्थव्यवस्था की मजबूती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी आई है।  नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधार व स्वदेशी अपनाओ विषय पर चर्चा हुई। आयकर विशेषज्ञ संदीप टंडन ने कहा कि अब कर संबंधी प्रावधान इतने सरल हो गए हैं कि अगर आप वकील या चार्टर्ड अकाउंटेंट से सलाह न भी लें तो भी इन बातों को आसानी से समझ सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव यही है कि देश में लगातार वर्षों से मुद्रा विनिमय और आय बढ़ने की प्रक्रिया चल रही है व्यापारियों के लिए यह बहुत बड़ा अवसर है कि वे जीएसटी सुधारों और स्वदेशी अपनाओ जैसे अभियानों से जुड़कर नए भारत की आर्थिक यात्रा में योगदान दें।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें