वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली GST काउंसिल ने फिल्म इंडस्ट्री और दूसरे सेक्टर्स से मिले सुझावों के बाद 133 में से 66 उत्पादों पर GST की दरों में कमी की है। सिनेमा के टिकट पर अब दो तरह से GST लगेगा। वहीं, डिब्बा और सील बंद खाने, काजल, अगरबत्ती, इंसुलिन, कटलरी, ट्रैक्टर के पार्ट्स के साथ पर GST की दर को कम किया गया है।