सरकार जल्द ही प्लास्टिक करेंसी लाने वाली है। ये बात खुद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने कही। मेघवाल ने कहा कि फेक करेंसी को रोकने और असली करेंसी को ट्रैक करने में आसानी हो इसलिए सरकार प्लास्टिक करेंसी लाने जा रही है। इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकीं हैं।