Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी ( Gold-Silver ) की कीमत में लगातार उछाल का दौर जारी है सोमवार (Monday ) को भारतीय सर्राफा बाजार में इतिहास रच दिया गया। वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के बीच सोने और चांदी की कीमतों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी Delhi में चांदी की कीमतों में एक ही दिन में भारी उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना भी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर (All-time high) पर पहुंच गया है।