छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा के घर के बाहर चार संदिग्धों को देखा गया। इन संदिग्धों को दबोच लिया गया है। इन चारों संदिग्धों ने खुद को आईबी का अधिकारी बताया है। इन चारों के नाम धीरज कुमार, अजय कुमार, विनीत कुमार और प्रशांत कुमार बताए जा रहे हैं।