दिल्ली-पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर के पास हुए एक सड़क हादसे में वेट लिफ़्टिंग के चार नेशनल खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।
बता दें कि घायलों में दिल्ली के नांगलोई के सक्षम यादव भी हैं, जो दो बार वेट लिफ़्टिंग में वर्ल्ड चैम्पियन रह चुके हैं। फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में लग गई है।