घाटी में छाए अशांति के माहौल के बीच बेरोजगार युवकों के लिए अच्छी खबर आई है। केंद्र सरकार की ओर से फिशरी डिपार्टमेंट ने महशीर ब्रोड बैंक प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट को करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से शुरू किया गया है। जिसमें केंद्र सरकार अस्सी फीसदी की सहायता दे रही है। प्रोजेक्ट महशीर ब्रोड बैंक का और विस्तार किए जाने की भी योजना है जिसमें, हैचरी का निर्माण, ब्रोड तालाब को बढ़ाना और नर्सरी तालाब भी बनाया जाना है।