लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) गोदाम में आग लगने से हडकंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के वक्त गोदाम में मौजूद मजदूरों की मानें तो ये आग सिलेंडर लीकेज की वजह से लगी।