जम्मू में सावजियां सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे जंगल में भयंकर आग लग गई, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा। जंगल में लगी आग ने कई किलोमीटर तक अपना दायरा फैलाया जिससे चारों तरफ धुंआ फैल गया। वहीं आग बुझाने के लिए बहुत देर बाद वन विभाग और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और फिर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।