हमीरपुर के गहरौली गांव में एक विवाहिता की मौत पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक गहरौली गांव में अनिल अहिरवार की पत्नी निकिता ने फांसी लगातर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में निकिता का पति और अन्य लोग मौजूद नहीं थे। वहीं निकिता के पिता रामकुमार ने अपनी बेटी की मौत के पीछे उसके ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। रामकुमार की माने तो निकिता के ससुराल वाले अक्सर उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। फिलहाल पुलिस ने कहा कि पिता की तहरीर पर निकिता के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी ।