उत्तराखंड के चुनावी महासंग्राम का खिताब किसके नाम होगा इसका फैसला मतदान के साथ इवीएम में कैद हो गया। 69 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में 628 उम्मीदवारों के भविष्य दाव पर है। उत्तराखंड में एक चरण में हुए मतदान में 69 सीटों पर 68 फीसदी मतदान हुआ। उत्तराखंड के चुनावी रण में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी और बीजेपी में हैं। चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए। करीब 30,000 पुलिस के जवानों की तैनाती की गई।