पंजाब हरियाणा के शंभू बाॅर्डर पर रविवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। किसानों ने अपने एलान के अनुसार दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच किया। 101 किसानों के जत्थे को हरियाणा की पुलिस ने रोक लिया। पिछली बार की तरह इस बार भी हरियाणा पुलिस ने किसानों से दिल्ली पुलिस की अनुमति मांगी। इस पर किसानों ने कहा कि वे प्रदर्शन करने के लिए स्वतंत्र हैं।