मथुरा के मांट के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक एंडेवर गाड़ी में अचानक से आग लग गई। आग लगने से एकाएक एक्सप्रेस-वे पर हड़बड़ी मच गई। कार सवार के मुताबिक वो दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। वहीं सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।