एक तरफ जहां महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जीत से बीजेपी खुश है। तो दूसरी तरफ राज्य के नए मुख्यमंत्री को संकल्प पत्र के दिए गए वादे के मुताबिक जल्द एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई सरकार को मार्च तक अतिरिक्त 9,000 करोड़ रुपये जुटाने होंगे। अगले वित्त वर्ष के लिए उसे अतिरिक्त 35,000 करोड़ रुपये का इंतजाम करना पड़ेगा।