फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर ईडी ने कसा शिकंजा, तीसरे दिन रेड जारी

Fri, 27 Feb 2026 04:31 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है.. उमाशंकर सिंह के आवास पर तीसरे दिन भी आयकर की कार्रवाई जारी है.. आयकर टीम को महत्वपूर्ण सुराग और संदिग्ध लेनदेन के सुराग मिले हैं.. बता दें कि एक तरफ जहां बसपा विधायक के खनवर स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह सन्नाटा छाया रहा.. तो दूसरी तरफ इस कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है.. बसपा विधायक पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है.. मामले में विपक्ष जहां इसे पार्टी की गड़बड़ी बताकर आरोप लगा रहा है तो वहीं समर्थक इसे राजनीतिक बदला मान रहे हैं.. बता दें कि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर मारे गए आयकर छापे में पता चला है कि विधायक और उनके करीबियों की कंपनियों का दो वर्षों में कारोबार दोगुना हो गया। खासकर खनन, सड़क निर्माण आदि के सरकारी ठेकों में उनकी कंपनियों का खासा दखल सामने आया है। इससे संबंधित तमाम दस्तावेज भी छापे में बरामद हुए हैं.. 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें