प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने गुरुवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के तटीय दापोली इलाके में एक भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं के आरोप में परिवहन मंत्री अनिल परब के सात ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है। बता दें कि इडी ने मुंबई और पुणे के सात ठिकानों पर छापेमारी की है। 57 वर्षीय परब महाराष्ट्र विधान परिषद में तीन बार शिवसेना के विधायक हैं और राज्य के परिवहन मंत्री हैं। वहीं छापेमारी के बाद ईडी ने अनिल परब से पूछताछ की उनका बयान दर्ज किया।