फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action of Ed on Changur: छांगुर की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने खंगाला 'काला साम्राज्य'

Fri, 18 Jul 2025 04:55 PM IST
साहिल सुयाल वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

अवैध धर्मांतरण और देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार छांगुर पीर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एसटीएफ और एटीएस के बाद बृहस्पतिवार सुबह सात बजे ईडी की 12 टीमों ने करीब 13 घंटे तक उसके पूरे साम्राज्य को खंगाला। इस बीच कई अहम दस्तावेज ईडी के हाथ लगे। बताया जा रहा है कि पूरा खेल करोड़ों का है। यहां बड़े पैमाने पर धन शोधन किया गया है। इस प्रक्रिया में मिले पैसे को छांगुर और उसके सहयोगियों ने धर्मांतरण में लगाया है।

नेपाल से हवाला के माध्यम से पैसे मंगाने की भी जानकारी हाथ लगी है।उतरौला में छांगुर के ठिकानों और उसके सहयोगियों के घरों पर छानबीन कर ईडी की टीम रात करीब आठ बजे उतरौला से लौट गई। 12 टीमों ने छांगुर से जुड़े लोगों और उनकी संपत्तियों की भी जांच की। 10 ऐसे लोगों से पूछताछ की, जो किसी न किसी तरह से छांगुर से जुड़े थे। इंडी ने बैनामे और बैंक के खातों की भी जांच की। सभी से छांगुर से जुड़ने से लेकर सहयोग करने तक के बारे में सवाल किए गए।

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने पूछा कि छांगुर से रुपये कैसे मिलते थे। रुपये कौन देता था। ईडी ने कुछ अभिलेख भी हासिल किए। पूरी छानबीन करीब 13 घंटे तक चली। ईडी की टीम के लौटने के बाद पूरे क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर चर्चा चलती रही।छांगुर के साथ ही नीतू और नवीन से लेनदेन करने वालों का इंडी से सामना हुआ तो उनकी जुबान लड़खड़ाने लगी।लगी। जांच की जद में आए सभी 20 लोग घबराए रहे। ईडी ने पूछताछ के दौरान किसी को बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं दी। सुरक्षा में उतरौला पुलिस मुस्तैद रही।ईडी ने छापा मारने की रणनीति बहुत ही सटीक बनाई थी। लोगों को इसकी भनक भी नहीं लगी कि अभी ईडी भी जांच के लिए आ सकती है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें