फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EAM Jaishankar का बयान सवालों के घेरे में, Rahul Gandhi और Pawan Khera ने उठाए गंभीर सवाल

Mon, 19 May 2025 03:26 PM IST
आदर्श वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीमित सैन्य संघर्ष — ऑपरेशन सिंदूर — अब सिर्फ सैन्य कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है। इसके राजनीतिक असर अब संसद और सोशल मीडिया तक फैल चुके हैं। इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में हैं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, जिनके एक सार्वजनिक बयान के बाद विपक्षी दल खासकर कांग्रेस ने तीखे सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयशंकर के उस बयान पर हमला बोला है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने ऑपरेशन की शुरुआत में ही पाकिस्तान को यह संदेश भेजा था कि हम आतंकवादी ढांचों को निशाना बना रहे हैं, न कि सैन्य ठिकानों को। इस बयान के बाद राहुल गांधी ने इसे “एक अपराध” करार देते हुए पूछा कि “इस चेतावनी से क्या पाकिस्तान को तैयारी का मौका मिला? और क्या इसी वजह से हमारी वायुसेना को नुकसान हुआ?”

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें